Monday, May 17, 2010

और मजा ही मजा

पत्नी: मैंने आज सपनों में देखा है कि तुम मेरे लिए हीरे का हार लाए हो, इस सपने का क्यामतलब है।


पति: आज शाम को बताऊंगा। शाम को पति ने एक पैकेट पत्नी को लाकर दिया। पत्नी ने खुशी-खुशी पैकेट खोला तो उसमें से एक किताब निकल ली। किताब का नाम था सपनों का मतलब।

===============

मुझे भी देखने दो किसका एक्सीडेंट हुआ है?

एक आदमी भीड़ हटाते हुए बोला, जिसका एक्सीडें हुआ है मैं उसका पिता हूं। रास्ता मिल गया। अंदर देखा तो एक गधा मरा पड़ा था।

===============

पापा: प्रियंका तुह्मारे गणित की परीक्षा में इतने कम नंबर क्योंआए?

प्रियंका: गैर हाजिरी के कारण।

पापा: क्या तुम गणित की परीक्षा के दिन गैर हाजिर थी?

प्रियंका: मैं नहीं, मेरे बगल में बैठने वाली लड़की गैर हाजिर थी।

===============

राम (श्याम से): आज मैंने एक जान बचाई, पूछो कैसे?

श्याम: कैसे?

राम: एक भिखारी से पूछा १ हजार का नोट दूं तो क्याकरेगा? वो बोला खुशी से मर जाएगा तो मैंने उसे पैसे नहीं दिए।

चोखाराम: मेरी पत्नी कल मर गयी, मैंने बहुत कोशिश की मेरी आंखों से आंसू नहीं आए, मुझे क्याकरना चाहिए?

मीठाराम: कोई बात नहीं बस कल्पना कर लेते कि वो वापस आ गयी है।

===============

इंस्पेक्टर (सिपाही से): क्या तुमने चोर को पकड़ लिया?

सिपाही: नहीं, लेकिन हम उसे पकड़ सकते हैं, हमारे पास फिंगर प्रिंट्स हैं।

इंस्पेक्टर: कहां?

सिपाही: मेरे गाल पर।

===============

पति: सर, मेरी वाइफ गुम हो गयी है।

पोस्टमास्टर: ये पोस्ट ऑफिस है, पुलिस स्टेशन में कम्पलेन करो।

पति: क्या करूं... कहां जाऊं, खुशी के बारे में कुछ समझ नहीं आ रहा।

===============

लड़का : चलते-चलते यूं ही रुक जाता हूं मैं, बैठे-बैठे यूं ही खो जाता हूं मैं, क्या यही प्यार है?

लड़की: नहीं यह कमजोरी है, ग्लूकॉन डी पिया करो।

===============

भिखारी: हैलो, पिज्जा हट? पिज्जा हट: यस सर

भिखारी: १ बड़ा पिज्जा और १ लीटर पेप्सी भेज दो।

पिज्जा हट: सर किस नाम से भेजंू?

भिखारी: अल्लाह के नाम पर दे दे बाबा।

===============

डॉक्टर मरीज के पीछे भाग रहा था। एक आदमी ने पूछा क्या हुआ?

डॉक्टर: ४ बार ऐसे ही हुआ है, साला ब्रेन का आपरेशन करवाने आता है बाल कटवा के चला जाता है।



===============

एक पति अपनी पत्नी का जनाजा ले जा रहा था। जनाजे के आगे एक कुत्ता और पीछे आदमियों की लंबी लाइन थी।

एक आदमी आकर पूछता है, भाई साहब यह सब कैसे हुआ?

पति: इस कुत्ते ने काट लिया था।

आदमी: यह कुत्ता एक दिन के लिए उधार दे दो।

पति: पीछे लाइन में लगो।

===============

एक आदमी दूसरे आदमी से बोला

बीबी और गाड़ी में क्या फर्क है?

दूसरा आदमी: दूसरी बिगड़ती है तो बंद हो जाती है, पहली बिगड़ती है तो शुरू हो जाती है।

===============

पत्नी : आज रामायण के पाठ में पंडित जी ने बताया कि राम राज्य में शेर और बकरी एक ही घाट पर पानी पिया करते थे। भला यह कैसे हो सकता है?

पति : हो क्यों नहीं सकता? क्या मैं तुम्हारे साथ नहीं रहता?

===============

बॉस : क्या, तुम मृत्यु के बाद जीवन पर यकीन करते हो?

कर्मचारी : जी नहीं, सर।

बॉस : तो करने लगो । जिस दादी की मौत पर तुमने छुट्टी ली थी, उसका फोन तुम्हारे जाने के बाद था।

===============

पिता (चिंटु से) : तुम्हारी मम्मी बहुत चुपचाप बैठी है, क्या बात है?

चिंटु: पापा मम्मी ने लिपगार्ड मंगाया था, मैने फेवी क्विक पकड़ा दिया था।

===============

मुकेश ने अपनी सास की बिस्तर पर एक साँप देखा।

मुकेश (साँप से): मेरी सास को डस ले।

साँप : इसे क्या डंसू इसी से तो अपना जहर रिचार्ज करवाता हूँ।

===============

बंदू डॉक्टर से : आपको टाँके लगाने आते हैं।

डॉक्टर : हाँ आते हैं, कहाँ लगाने हैं।

बंदू : ये लो मेरी चप्पल में लगा दो।

===============

७ चटाई पर ७ साधु बैठे थे, १ आदमी ने सबसे बड़े साधु से

पूछा - बाबा लड़कियां लाईन नहीं देती क्या करूं?

साधु (छोटे साधु से) : १ चटाई और लगा भाई के लिए।

===============

पत्नी (पति से) : मेरी सालगिरह पर आप चेन गिफ्ट करना।

पति (पत्नी से) : जरुर दूंगा, बताओ साइकिल की दँू या मोटर साईकिल की।

===============

चुटकुले का मजा

पति भागा-भागा होटल मैनेजर के पास गया और बोला जल्दी चलेंगे। मेरी बीबी खिड़की से कूदकर जान देना चाहती है।

मैनेजर : तो इसमें मैं क्या करू?

पति : खिड़की नहीं खुल रही है।

===============

लड़की अपने बॉयफ्रेंड से : डार्लिंग, इस वीक हम रोज फिल्म देखने चलेंगे। अगले हफ्ते रोज शाङ्क्षपग करने जायेंगे।

लड़का : उसके अगले हफ्ते हम लोग रोज मंदिर चलेंगे।

लड़की (आश्चर्य से) : वो क्यों भला।

लड़का : भीख माँगने

===============



दो दोस्त मेवालाल, नाथूलाल आपस में शादीशुदा

औरतों के बारे में बात कर रहे थे।

मेवालाल: यार, बीबी को बेगम क्यों कहते हैं

नाथूलाल : अरे, यार शादी के बाद सारे गम पति के हिस्से आ जाते हैं और बीबी बेगम हो जाती है।

===============



बंटू (चिंटू से): यार यह हिंदी भी बड़ी अजीब भाषा है।

चिंटू: वो कैसे?

बंटू: घड़ी खराब हो तो बंद कहते हैं और लड़की खराब हो तो चालू कहते हैं।

===============

टीचर (रिंकू से): दो तीन शब्द बताओ जो सबसे ज्यादा बोले जाते हैं।

रिंकू (डरते हुए): मुझे नहीं पता।

टीचर: शाबास, बेटा, बैठ जाओ।

===============

-पिंटू को परीक्षा में किसी भी सवाल का जवाब नहीं आता था, पिंटू ने हर सवाल के नीचे ।।।।। लाइन लगा दी और लिखा स्कै न करके जवाब पढऩा।

===============

-टीचर: बच्चों बताओ वो कौन सी चीज है जो तुम रोज देख तो सकते हो लेकिन तोड़ नहीं सकते।

छात्र: जी आपका मुंह।

===============

सलीम: हम २५ भाई-बहन है।

करीम: क्या तुम्हारे घर कभी फैमिली प्लानिंग वाले नहीं आए।

सलीम: यार आए तो थे लेकिन स्कूल समझकर चले गए।

===============

पत्नी (पति से) :किचन से, अजी सुनते हो। देखो मंै बहुत खूबसूरत लग रही हूं...

पति (आश्चर्य से): तुमने कैसे जाना?

पत्नी: आज मेरी खूबसूरती से रश्क खा रोटी भी जल रही है।

===============

शर्माजी ने बैंक से लोन लेकर कार ली। लेकिन लोन वापस ना कर सके तो बैंक वाले कार ले गए।

शर्माजी पहले पता होता शादी भी बैंक से लोन लेकर की होती।

===============

डॉक्टर: ये मर चुका है।

तभी मरीज बोल पड़ा: मैं जिंदा हूं

मरीज की पत्नी: तुम चुप रहो जी, हमेशा अपनी चलाते हो। इतना बड़ा डॉक्टर क्या झूठ बोलेगा?

===============

टीचर: अगर सच्चे दिल से भगवान से प्रार्थना की जाए तो वो पूरी होती है।

छात्र: रहने दो सर, अगर ऐसा होता तो आज आप मेरे सर नहीं ससुर होते।

===============

टीचर मैं किसी भी छात्र पर एक नजर डालकर बता सकता हूं कि वह मेरे बारे में क्या सोंच रहा है?

छात्र: सर जब आपको पता चलता होगा तो बड़ी शर्मिंदगी होती होगी ना...

===============

पति (पत्नी से): तुम कौन हो?

पत्नी (पति से): अब तुम अपनी पत्नी को भी भूल गए।

पति: नशा हर गम को भुला देता है।

===============